BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 6:38 pm
BIG NEWS : रतनगढ का आशीष व्यास और राजस्थान पासिंग ह्युंडई कार, जैसे मिली थाने पर पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, जब पुलिस ने नाकाबंदी कर रोका वाहन तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक के सी चौहान के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरप्तार कर उसके कब्जे से एक चार पहिया वाहन RJ 20 CF 2180 जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 दिसम्बर 2022 को फरियादी चम्पालाल पिता गोपीलाल राठौर उम्र 44 साल निवासी वार्ड क्रमांक 03 सिंगोली ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर के सामने से मेरी हुन्डई ग्रान्ड आई 10 कार क्रमांक RJ 20 CF 2180 चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 212/2022 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। 

विवेचना के दौरान अज्ञात व्यक्ति की तलाश घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र ग्राम तुरकिया थडोद, कदवासा, झांतला आदि संभावित स्थानो पर की गई तभी मुखबिर सूचना पर दिनांक 21 दिसम्बर 2022 को रूघनाथपुरा फंटा पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति ग्रान्ड आई 10 कार लेकर आया। जिसे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आशीष पिता रामपाल व्यास उम्र 24 साल निवासी वार्ड न 08 रतनगढ हाल मुकाम बोरखेडा कोटा राजस्थान का बताया तथा वाहन के संबंध मे पूछताछ करते अपने साथी मोनू पिता हीरालाल दधीच निवासी ग्राम पालेडी थाना देवगढ जिला राजसंमद राजस्थान के साथ मिलकर नई आबादी सिंगोली से रात्री मे उक्त वाहन चोरी करना बताया। 

वाहन प्रकरण का मश्रुका होने से आरोपी को गिरप्तार कर उक्त वाहन क्र  RJ 20 CF 2180 को जप्त किया जाकर आरोपी को न्यायालय जावद मे पेश किया गया है। तथा एक आरोपी मोनू दधीच फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक के सी चौहान, प्रआर 271 सुरेश कटारिया, प्रआर प्रदीप शिन्दे, आर 523 देवीराम गुर्जर, आर 146 रामपंगत सिंह, आर सुभाष गहलोत टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE