मनासा। दिनांक 02जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश में निकाली जा रही समाजिक न्याय यात्रा के अंतर्गत भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, जयस, भीम आर्मी छात्र संघ BASF जिला नीमच की मनासा विधानसभा के संगठनों के बैनर तले सामाजिक न्याय यात्रा मनासा दशहरा मैदान से शुरू की गई।
सामाजिक न्याय यात्रा का नेतृत्व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने किया। सामाजिक न्याय यात्रा मनासा से भाटखेड़ी पहुंची। जहां पर सामाजिक न्याय यात्रा का स्वागत किया गया। उसके पश्चात सामाजिक न्याय यात्रा पैदल होते हुए कंजार्डा बस स्टैंड पहुंची, जहां पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, जयस, भीम आर्मी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया एवं आम सभा हुई। आम सभा को मुख्य अतिथियों ने संबोधित किया। उसके पश्चात सामाजिक न्याय यात्रा कंजार्डा नगर में निकलते हुए नयागांव, बंजारी, टामोटी में पैदल निकाली गई।
सामाजिक न्याय यात्रा गांव रगसपुरिया पहुंची, जहां पर ग्राम वासियों ने पधारे अतिथि आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष महेश मेघवाल, भीम आर्मी जिला प्रभारी गोविंद वाल्मीकि, भीम आर्मी छात्र संघ जिला अध्यक्ष पवन राय कुंवर, भीम आर्मी तहसील संयोजक राकेश मालवीय, तहसील प्रभारी मनासा राहुल सोलंकी को ग्राम वासियों ने साफा एवं माला पहना कर स्वागत किया। उसके पश्चात गांव में पैदल यात्रा निकालकर सभा स्थल पहुंचे। जहां अतिथियों ने अपने अपने विचार रखें एवं संगठन के बारे में बताया।
इस दौरान समस्त ग्रामवासी एवं भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी छात्र संघ, जयस के पदाधिकारी अमृतलाल जाटव जिला सचिव (ASP), देवीलाल मेघवाल तहसील प्रभारी जीरन, सुरज सोलंकी BASF महासचिव, पदम बामनिया ब्लॉक अध्यक्ष मनासा, बंशीलाल उमाहेड़ा सावन ब्लॉक, उमेश मेघवाल आईटी सेल प्रभारी कंजार्डा ब्लॉक, जयस पदाधिकारी मुन्नालाल चौहान, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार दुर्गाशंकर मेघवाल व प्रकाश मेघवाल ने माना।