मनासा। कुकड़ेश्वर के समीप कड़ी बुजुर्ग गांव के पास मुख्य रोड पर सोमवार रात 8 बजे बाइक सवार व्यक्ति रोड पर तेज गति से चलते हुए असंतुलित होकर गिर गया। घटना में खेड़ी निवासी परमेश्वर पिता बगदीराम गुर्जर उम्र 34 वर्ष के सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही एक पांव पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। थाना 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को मनासा शासकीय चिकित्सालय में इलाज हेतु लाए। जहां से देर रात मनासा शासकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार कर घायल व्यक्ति को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।