BREAKING NEWS
KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2023, 10:26 am
BIG REPORT : स्वर्गीय अमर सिंह शेखावत ऑल इंडिया वुमन हॉकी प्रतियोगिता का आगाज 11 जनवरी से, देश की ख्यातनाम खिलाडी लेगी भाग, पढ़े खबर  

Share On:-

मन्दसौर। स्वर्गीय अमर सिंह शेखावत ऑल इंडिया वुमन हॉकी प्रतियोगिता 11 से मंदसौर हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में कई ओलंपिक व इंडिया प्लेयर खेलेगी। 

बालिकाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से मंदसौर में 11 से 15 जनवरी 2023 तक ऑल इंडिया वुमन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्राफी स्वर्गीय अमर सिंह शेखावत के नाम पर खेली जाएगी। इसमें देश की प्रमुख वुमन हॉकी टीम भाग लेगी। इन टीमों में कई ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशिया कप खेली हुई खिलाड़ी भाग लेगी, जो अलग-अलग प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन कर रही है। मंदसौर वासियों के लिए इन खिलाड़ियों को सामने खेलता हुआ देखना एक बहुत सुखद अनुभव होगा। 

प्रतियोगिता में मंदसौर की वह खिलाड़ी भी भाग लेगी जिनने अपनी हॉकी की शुरुआत मंदसौर से की है लेकिन अब अपने विभाग से खेलने आएगी। मंदसौर हॉकी के कोच एवं सचिव अविनाश उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नार्दन रेलवे, एनसीओई मुंबई, एनसीओई भोपाल, एसएसबी दिल्ली, एनसीआर सोनीपत, एमपी XI, अजमेर हॉकी अकैडमी, ग्वालियर अकैडमी, एलएनआईपी ग्वालियर जैसी कई ख्यातनाम टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। 

इस आमंत्रण प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71,000 रुपये, उप विजेता टीम को 51000 रुपये जबकि तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 31000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता मंदसौर हॉकी द्वारा आयोजित की जा रही है। उक्त जानकारी मंदसौर की पीआरओ जितेंद्र कनौजिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE