BREAKING NEWS
BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 11:53 am
BIG NEWS : मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डर्स चैंपियनशिप आयोजन संपन्न, नीमच के अरबाज खान ने किया ख़िताब अपने नाम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। शहर के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में कड़ाके की ठंड में संगीत की धुन पर मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डर्स चैंपियनशिप का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ।हजारों की संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने देर रात तक मध्य प्रदेश के 34 जिलों के 248 बॉडीबिल्डर की मांसपेशियों एवं शरीर सौष्ठव के प्रदर्शन का आनंद लिया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन मिस्टर एमपी का खिताब नीमच के अरबाज खान को मिला। जिन्हें 31000 रुपए नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं बेस्ट पोजर के विजेता नीमच के पुष्पेंद्र सांखला घोषित किए गए। बेस्ट मस्कुलर का पुरस्कार रतलाम के सुनील सोलंकी और बेस्ट इम्प्रूव्ड का खिताब शुभम यादव को मिला। देवास की टीना राठौड़ को मिस एमपी चुना गया। 

चैंपियनशिप में 50 से 90 किलो वजन समूह के शरीर साधकों ने भाग लिया। हर ग्रुप में प्रथम से लेकर चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले बॉडी बिल्डर्स को प्रशस्ति पत्र नगद पुरस्कार ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 2 लाख 21 हजार रुपए रखी गई थी। यह 48 वीं सीनियर, 35 वीं मास्टर्स, 23 वी दिव्यांग प्रतियोगिता थी। 
अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमराव सिंह गुर्जर, अनिल चौरसिया, सीएसपी फूलसिंह परस्ते, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

चैंपियनशिप को सफल बनाने में एसोसिएशन संरक्षक राकेश अरोरा, संतोष चौपड़ा, अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, विक्की छाबड़ा, गुरमीत छाबड़ा, अर्जुन पंडित, साजिद कुरैशी सहित बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट एसोसिएशन की पूरी टीम की प्रमुख भूमिका रही। मिस्टर एमपी चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में प्रेम सिंह यादव, अतिन तिवारी, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश भारती, अनिल चावंड, शैलेंद्र व्यास, मकबूल वारसी मौजूद रहे। चैंपियनशिप के प्रारंभ से पूर्व नामी-गिरामी बॉडी बिल्डर्स का एक रोड शो भी शहर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बजरंगबली की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ। 

अतिथियों एवं कार्यक्रम सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं खेल मित्र अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के गायक वीर दहिया और वंदना गौतम ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र व्यास ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE