BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 4:29 pm
BIG NEWS : जिले का कनेरा थाना क्षेत्र और काली अंधेरी रात, जब बदमाशों ने महिला के गले पर रखी तलवार, फिर जैसे ही दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, मुखबिर की सूचना पर दी बांछड़ा डेरों व जंगलों में दबिश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कनेरा थाने के अनोपपुरा गांव में नरेन्द्र सिंह के मकान से करीब 8 से 10 अज्ञात बदमाश महिला के गले पर तलवार रख लगभग 35 तोला सोना व चांदी के आभूषण लूट ले जाने के मामले का कनेरा थाना पुलिस व साइबर सेल द्वारा खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के बांछड़ा गैंग के 03 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार व 01 नाबालिग को डिटेन कर लुटा गया माल बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 15 जनवरी को कनेरा के अनोपपुरा निवासी नरेन्द्र सिंह के मकान पर उसकी पत्नी व बेटा अपने कमरे में सोए थे। करीब रात्रि तीन बजे 8 से 10 अज्ञात बदमाश घर में घुस उसके बेटे के कमरे के दरवाजे के बाहर से कुंदा लगा, उसकी पत्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ कमरे में घुस गले पर तलवार रख उसके पहने गहने मंगलसुत्र व कान के टाप्स खुलवा कर मकान में पडे बक्से व पेटी का ताला तोड़ बक्से मे रखे उसके लड़के की पत्नी के जेवरात एवं उसकी पत्नी के करीब 35 तोला सोना चांदी के जेवरात ले गये व गांव में ही जगपाल सिंह के मकान से एक मोटर साईकल चुरा कर ले गये व पास के सभी मकानों के किवाडों के बाहर की कुन्दी लगा गये। डॉग स्क्वायड, एमओबी टीम व साईबर टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी दुष्यंत द्वारा घटनास्थल का स्वयं निरिक्षण कर वारदात का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेड़ा आशीष कुमार के मार्गदर्शन में कनेरा थानाधिकारी घेवरचंद के नेतृत्व में  कोतवाली निम्बाहेडा से एएसआई सूरज कुमार, थाना कनेरा से हैडकानि नन्दकिशोर, साईबर सैल से कानि रामावतार, प्रवीण, कमलेश, थाना कनेरा से कानि हेमराज, माणकराम, मुकेश, रेवताराम, हरप्रीत व बृजमोहन की विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। 
 
घटना के बाद से ही एसपी दुष्यंत द्वारा मौका मुआयना करने के बाद गठित विशेष टीम द्वारा लगातार घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चैक किये व घटना स्थल पर साईबर टीम द्वारा तकनीकी रुप से जानकारी जुटाई व इस तरह की वारदात करने वाले जरायम पेशा लोगो को चिन्हित कर उनकी एक्टीविटी पर नजर रखी, जिस पर टीम को इस वारदात में एमपी के नीमच जिले के पिपलीया रुडी व चडौली गांव के बांछड़ा जाति के लोगों द्वारा घटना कारीत करना पाया, जिनको आईडेन्टीफाई किया व प्रारम्भिक एवं नवीन तरिकों से संदिग्धों की गतिविधियो पर निगरानी रखी व उनके रहने एवं छुपने के स्थानो को गोपनीय रूप से चिन्हीत करते हुए उन्ही मुल्जिमों के घरों पर पहुंची तो सभी आरोपी गायब मिले। जिस पर टीम द्वारा वहां पर मुखबीर मामुर किए। उक्त मुखबिर सुचना पर संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तो सभी आरोपी जगलों में छुपे होने की जानकारी मिली। जिस पर टीमों द्वारा उनके छुपें हुए ठिकानों पर जगलों में दबिश दी गई। सभी आरोपी भाग गये जिस पर टीम द्वारा करीब 3 किलोमीटर तक उनका पीछा कर 3 आरोपियों को डिटेन किया।

तीनों आरोपियों मध्यप्रदेश के पिपल्या रूंडी थाना मनासा निवासी 20 वर्षीय राकेश पुत्र मदन बांछड़ा, 22 वर्षीय सतीश पुत्र पपू बांछड़ा व चडोली बस्ती थाना नीमच सिटी निवासी 25 वर्षीय बबलू पिता गुमान जाति बांछड़ा उम्र 25 साल निवासी को  पुछताछ के बाद बापर्दा गिरफ्तार किया गया एवं घटना में शामिल एक विधी से संघर्षरत किशोर को डिटेन किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से लुटा गए सोने व चाँदी के जेवरात बरामद किये गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया, जिनसे अन्य मामलो में पुछताछ की गई तो उन्होने 11 जनवरी को गाँव सरसी थाना कनेरा में भी इसी तरह की घटना को अन्जाम देना स्वीकारा। 

आरोपियों द्वारा घटना कारित करने के दो तीन दिन पुर्व सुने मकानो को दिन में रैकी कर टारगेट बनाते है, और घटना के दिन चुने हुए मकान के पास वाले मकानो के बाहर से कुण्डी लगा देते है, जिससे जाग होने पर पडोसी बचाने नही आ सके। इस प्रकार चोरी की वारदात को अंजाम देकर जंगल के रास्ते से वापस चले जाते है।  

बरामद किये हुए जेवरात-

सोने की चैन 02 नग, सोने की अंगूठी 03 नग, सोने की नथ, सोने की रकडी, सोने की आड 02 नग, सोने का मगंल सुत्र  02 नग, सोने के मगंल सुत्र के मोती 60 नग, सोने की झुमकी, सोने की बालिया, मोती मगंल सुत्र, सोने का बाजु, चाँदी के पायल 04 जोडी, चाँदी का बच्चे का कडा 02 नग।

उक्त घटना में अभियुक्तगणों की गिरफ़्तारी एवं माल मशरूका बरामद करने में निम्नांकित की विशेष भुमिका रही-
1- सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेडा।
2- रामावतार कानि साईबर सैल चित्तौडगढ।
3- हेमराज कानि आसुचना अधिकारी थाना कनेरा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE