BREAKING NEWS
खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<     HEADLINES: MP में आज की 9 बड़ी खबरें! बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन पर तस्करी का बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 4:04 pm
KHABAR : पालसोड़ा में हुई बालाजी की जय जयकार, धर्मध्वजाओं के साथ हुआ हनुमान चालीसा पाठ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पूर्णाहुति 31वें आयोजन को दिव्य व भव्य बनाने के लिए मंगलवार शाम ग्राम पालसोड़ा स्थित महिषासुर मर्दनी माता एवं बालाजी मंदिर पर भक्तिमय हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सर्व समाज जन जागरण एवं सर्व कल्याण के उद्देश्य से आयोजित हो रहे हनुमान चालीसा पाठ में पालसोड़ा एवं आसपास के गांवों के सैंकड़ों बालाजी भक्त बालाजी की भक्ति में रंग गए। 

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से पूर्व श्री खेड़ापति बालाजी फतेहनगर, श्री खेड़ापति बालाजी देवीपुरा, श्री जय वीर हनुमान मंदिर पिपलिया व्यास, श्री बालाजी मंदिर जेतपुरा, श्री बालाजी मंदिर राम जानकी मंदिर मालिया, श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर बामनिया, श्री बालाजी मंदिर कचौली, श्री वीर हनुमान चारभुजा मंदिर भंवरासा, श्री बालाजी मंदिर भोपालगंज़, श्री चारभुजा बालाजी मंदिर पालसोड़ा, श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पालसोड़ा, श्री बाघ वाले बालाजी मंदिर पालसोड़ा, श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर पालसोड़ा एवं श्री बालाजी मंदिर मेलकी मेवाड़ सहित अन्य बालाजी मंदिरों की धर्म ध्वजाएं भक्तिभाव से महिषासुर मर्दनी मंदिर पालसोड़ा पर  पहुंची। जिसके पश्चात महिषासुर मर्दनी माताजी मंदिर पालसोड़ा सहित सभी धर्म ध्वजाएं पालसोडा नगर में धूमधाम से भ्रमण करने निकली। इस धर्म ध्वजा यात्रा में सभी बालाजी भक्त नाचते गाते एवं बालाजी की जय जयकार करते हुए पुनः महिषासुर मर्दनी मंदिर पहुंचे। जहां पर इस प्रकार श्रृंखलाबद्ध आयोजनों के लिए संकल्पित पंडित शैलेष-प्रमिला जोशी द्वारा धर्म ध्वजाओं का विधि विधान से पूजन किया गया। तत्पश्चात सभी बालाजी भक्तों द्वारा सात बार सामूहिक हनुमान चालीसा का भक्तिमय पाठ किया गया। 

उपस्थित हनुमान भक्तों को हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प दिलाकर जोशी दंपत्ति द्वारा पूर्णाहुति 31वें आयोजन में धर्म ध्वजा के साथ सम्मिलित होने का आग्रह भी किया गया। इसके पश्चात हनुमानजी व भारत माता की महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE