BREAKING NEWS
खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<     HEADLINES: MP में आज की 9 बड़ी खबरें! बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन पर तस्करी का बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 4:10 pm
KHABAR : गोमाबाई नेत्रालय के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर सम्पन्न, 200 रोगियो का हुआ परीक्षण, 70 ऑपरेशन योग्य मरीजो का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। स्थानीय कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ द्वारा दिनांक 22 फरवरी बुधवार को गोमाबाई नेत्रालय नीमच की टीम द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति नीमच के आर्थिक सहयोग एवं श्री तेजस माणक नागौरी श्रुत सेवा कोष सिंगोली के सौजन्य से विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सिंगोली सहित आसपास क्षैत्र के लगभग 200 से अधिक नेत्र रोगियो ने अपनी ऑखो का परिक्षण करवाया। शिविर में आए रोगियो की आँखों की जांच के बाद 70 रोगी ऑपरेशन योग्य निकले जिनका गोमाबाई नेत्रालय मे निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक प्रकाशचंद्र नागोरी एवं कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर में जांच के पश्चात ऑपरेशन योग्य 70 रोगी निकले, जिनमे से 25 मरीजो को आज ही साथ ले जाकर दिनांक 23 फरवरी को ऑपरेशन किया जाएगा तथा शेष 45 मरीजो का दिनांक 26 फरवरी को गोमाबाई नेत्रालय नीमच मे नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएगे। शिविर का आयोजन स्थानीय श्री वर्धमान जैन स्थानक भवन पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहा। शिविर के दौरान कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ के लोगो ने सेवा कार्य मे सहयोग किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE