BREAKING NEWS
खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<     HEADLINES: MP में आज की 9 बड़ी खबरें! बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन पर तस्करी का बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 7:24 pm
NEWS : राजकीय विद्यालय का सर्वांगीण विकास- नितिन जैन, वंडर सीमेंट फाचर अहिरान स्कूल में निर्माण हेतु 19.05 लाख का सहयोग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि, आर के नगर निम्बाहेड़ा द्वारा सीएसआर कार्यक्रम में संचालित वंडर उडान के तहत कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने उदयलाल आंजना, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार की अनुशंसा अनुसार राजकीय विद्यालय, फाचर अहिरान में निर्माण कार्य हेतु सरपंच ग्राम पंचायत, फाचर अहिरान  विक्रम अहीर, व्याख्याता कौशल्या शर्मा, गोवर्धन पाटीदार एवं कनिष्ठ अभियंता तुलसीराम प्रजापत को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फाचर अहिरान में डॉम एवं कक्षा-कक्ष निर्माण के लिये वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 19.05 लाख रुपये का चैक हस्तान्तरीत किया। जिससे उपरोक्त सुविधाओं का निर्माण शीघ्र ही प्रारम्भ होगा।

इस अवसर पर जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि द्वारा परियोजना क्षेत्र के समस्त नजदीकी गांवों के राजकीय विद्यालयों के भौतिक परिवेश में सुधार हेतु सहयोग किया जाता है, जिसमें कक्षा-कक्ष, चारदिवारी, शौचालय इकाइयों का निर्माण, विद्यालयों का नवीनीकरण/सुदृढीकरण, भवन मरम्मत कार्य, पाथ-वे निर्माण, कम्प्यूटर लेब की स्थापना, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विधुतीकरण, खेल मैदानों का विकास, किचन गार्डन, पौधारोपण जैसे कई कार्य शामिल हैं।

राजकीय विद्यालयों में किये गये प्रत्यक्ष सहयोग हेतु राज्य सरकार द्वारा वंडर सीमेंट को वर्ष 2013 से अब तक राज्य सरकार द्वारा भामाशाह पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जाता रहा हैं।
ग्राम फाचर अहिरान के विद्यालय को मिले अमूल्य सहयोग के लिये सरपंच ग्राम पंचायत फाचर अहिरान, विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों ने कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE