BREAKING NEWS
खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<     HEADLINES: MP में आज की 9 बड़ी खबरें! बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन पर तस्करी का बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 11:21 am
KHABAR : भागवत कथा का रसपान करवाने पधारे गुरुदेव श्री उत्तम स्वामी का सैकडों जगह हुआ स्वागत अभिनंदन, पढ़े खबर

Share On:-

गरोठ। 23 फरवरी से ग्राम ढा़कनी में बहने जा रही श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान गंगा महायज्ञ का वाचन महर्षि उत्तमस्वामी महाराज करेंगे। 22 फरवरी बुधवार को दोपहर 2 बजे पानपुर स्थित बंजारी बालाजी मंदिर पहुंचे गुरुदेव श्री उत्तम स्वामी ने बालाजी की पुजा अर्चना की और निजी वाहन से गरोठ के लिये प्रस्थान किया। 
इस दौरान सड़क मार्ग पर बंजारी बालाजी भक्तगणों, अखिल भारतीय गुरुभक्त मंडल, धार्मिक जनों, संस्थानो व जनप्रतिनिधियों ने जगह जगह गुरुदेव श्री उत्तम स्वामी का स्वागत अभिनंदन किया। 

सीतामऊ में मण्डल भाजपा, नगर परिषद कार्यालय, जनपद सीतामऊ परिवार सहित सैकडोजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुवासरा में विष्णु पाटीदार द्वारा वंदे मातरम होटल पर, चौपाटी पर भाजपाजनों व राधे-राधे होटल परिसर में सुवासरा के भक्तगणों ने स्वागत सत्कार कर अगवानी की। ग्राम धलपट, ढाबला महेश पश्चात शामगढ़ में मण्डल भाजपाजनों, नगर परिषद शामगढ़, बजरंग दल, जायसवाल परिवार, बलवंतसिंह पंवार मित्र मण्डल, एसपी हास्पिटल द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। मेलखेडा में मुख्य जजमान नारायणसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत अगवानी की गई, जहाँ बंशीलाल काला, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह ने पंचायत कार्यालय, दिलीप सिसौदिया सहीत सैकडोजनों ने गुरुदेव उत्तम स्वामी का आशीर्वाद लिया। 
पश्चात पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान के मानपुरा स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान सांवलिया क्रैशर स्टोन, राधाकिशन पाटीदार बर्डिया अमरा, कुलदीप छाजेड़ गरोठ सहित नगर में देर शाम तक स्वागत सत्कार जारी रहा। गरोठ में शामगढ़ रोड़ पर बग्गी में गुरुदेव उत्तम स्वामी को बैठाकर मंत्री हरदीपसिंह डंग, विधायक देवीलाल धाकड़, कथा के मुख्य जजमान नारायणसिंह सिसौदिया होटल मंगलम पैलेस पहुंचे। यहाँ श्री उत्तम स्वामी महाराज ने विश्राम लिया व आगुंतक उपस्थित जनों से कथा संयोजक अंशुल बैरागी द्वारा परिचय करवाया गया। श्री उत्तम स्वामी द्वारा सभी को शुभाशीष आशीर्वाद प्रदान किया गया। 

श्री बंजारी बालाजी मंदिर से निकली वाहन रैली का समापन होटल मंगलम पैलेस पर हुआ। आज गुरुवार प्रातः 11 बजे ढाकनी में शोभायात्रा पश्चात भागवत पुराण का वाचन प्रारम्भ होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE