BREAKING NEWS
खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<     HEADLINES: MP में आज की 9 बड़ी खबरें! बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन पर तस्करी का बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 4:23 pm
KHABAR : सीड टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने श्री ओसवाल सीड एंड केमिकल लिमिटेड कंपनी का किया शैक्षणिक भ्रमण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था बालकवि बैरागी महाविद्यालय ने नीमच की सुप्रसिद्ध श्री ओसवाल सीड एंड केमिकल लिमिटेड कंपनी का बीएससी सीड टेक्नोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रायोगिक कार्य हेतु भ्रमण कराया। यह शैक्षणिक भ्रमण कार्य संस्था की निर्देशिका डॉ माधुरी चौरसिया के मार्गदर्शन एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार बेगानी ने ओसवाल सीड एंड केमिकल लिमिटेड कंपनी की स्थापना, लक्ष्य एवं उद्देश्य से सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसी श्रंखला में सीनियर ब्रीडर रवि नागदा एवं कृष्ण गोपाल नागदा द्वारा सरसों एवं गेहूं की उन्नत किस्में, टैगिंग, बैगिंग, इमस्कुलेशन की तकनीकी जानकारी एवं हाइब्रिड सीड कैसे तैयार किया जाए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

प्रो कपिल पाटीदार एवं प्रो पवन पाटीदार ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए जानकारी दी कि कृषि के क्षेत्र में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में अपना कैरियर बना सकते हैं। सीड टेक्नोलॉजी के सभी विद्यार्थी बीज की किस्मो के विभिन्न क्षेत्रों में अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं। 

इस अवसर पर डॉ चंचल पांचाल, डॉ कीर्ति आहूजा, प्रो कपिल पाटीदार, प्रो पवन पाटीदार, प्रो चिंकी जैन, प्रो प्राची शर्मा तथा सीड टेक्नोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में आभार प्रकट सीड टेक्नोलॉजी के प्रो पवन पाटीदार ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी ज्ञानोदय ग्रुप के इंफॉर्मेशन ऑफिसर प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE