शामगढ़। शामगढ़ में खुले रुप से मिलने वाले दूध में 10 रूपए लीटर का उछाल आया है पिछले तीन दिनों से दूध वालों ने प्रति लीटर 10 रुपए ज्यादा वसूलना शुरू कर दिए हैं।
सांची के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांची ने दूध 7.50 पैसे प्रति फेट से बढ़ाकर 7.80 पैसे प्रति फैट दूध खरीदना शुरू कर दिया है। सांची के प्रति लीटर विक्रय दाम में 3 रूपए से पांच रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी देखी गई है। खुले बाजार में दूध 8.5 रूपए प्रति फैट से बढ़ाकर 10.5 प्रति फेट कर दिया गया है। खुले बाजार में दूध के मूल्यों पर किसी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
दूध महंगा होने का एक कारण यह भी है कि दूध वाले 8 किलोमीटर दूर से मात्र 2- 2 लीटर दूध लेकर मोटरसाइकिल से ला रहे हैं इस कारण कम मात्रा में दूध के ऊपर ज्यादा लागत आना भी ज्यादा मूल्य का एक कारण है।