चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ से दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रिठोला निवासी जयपाल ओड़ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुँच कर भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग का अपना ज्ञापन सौंपा।
गत 10 फरवरी को चित्तौड़गढ़ से दिल्ली के लिए दूसरी बार पैदल निकले जयपाल ओड़ ने बताया कि दिल्ली पीएम कार्यालय पहुँच कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें भारत में बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में बेरोजगार, महंगाई, भूखमरी, आपराधिक घटनाएँ बढ़ने के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है तथा औसत आयु कम हो रही है। पैदल यात्रा के दौरान जयपाल ओड़ का जगह जगह जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थकों द्वारा स्वागत भी किया गया।
ज्ञापन में जनसंख्या नियंत्रण कानून को शीघ्र लागू करवाने की मांग को लेकर चित्तौड़गढ़ से हाथ में तिरंगा लेकर पीएम कार्यालय तक दूसरी बार पैदल यात्रा करने तथा इससे पूर्व भूख हड़ताल, रक्त से चिट्ठी लिख कर मांग रखने का वर्णन किया गया।