भगवानपुरा। भगवानपुरा में स्वसहायता समूह की रसोईन कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ठेका पद्धति का विरोध किया। इसके साथ ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी किया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि समय पर राशन कम मिलने के बाबजूद बच्चों को भरपेट खाना खिलाने का दबाव बनाया जाता है, जबकि शासन के दिशानिर्देश अनुसार रसोईन बहने बच्चो को मेनू अनुसार खाना खिलाती है। साथ ही रसोई कार्यकर्ताओ ने मानदेय दो हजार से छह हजार करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि समय पर हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आगे चलकर जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं जनपद कार्यालय में स्व सहायता समूह की महिलाओ ने क्षेत्रीय विधायक केदार डावर को भी अपनी मांगों से अवगत कराया इस पर विधायक ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।