BREAKING NEWS
खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<     HEADLINES: MP में आज की 9 बड़ी खबरें! बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन पर तस्करी का बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 12:43 pm
NEWS : 26 फरवरी को भारत विकास परिषद द्वारा भवानीमंडी में नेत्र चिकित्सा शिविर का  होगा आयोजन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। भारत विकास परिषद द्वारा भवानीमंडी में अगामी रविवार 26 फरवरी को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर एवं सद्गुरु सेवा संस्थान झालावाड़ के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव ओम गुप्ता एवं सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोज शर्मा झालावाड़ ने बताया कि यह परिषद द्वारा प्रतिमाह आयोजित आईओएल नेत्र चिकित्सा शिविर श्रंखला का 105 वां शिविर स्थानीय सेठ सीताराम धर्मशाला में आयोजित होने जा रहा है।

परिषद के नेत्रदान प्रभारी कमलेश दलाल एवं नेत्र शिविर प्रभारी महेश शर्मा व उमाशंकर पोरवाल के अनुसार परिषद द्वारा सद्गुरु सेवा संघ आनंदपुर के सहयोग से पिछले 11 वर्षों से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भवानीमंडी में निशुल्क आईओएल शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, पिछले 11 वर्षों में परिषद लगातार 104 इस तरह के नेत्र शिविर का आयोजन करके 26865 मरीजों की जांच एवं 8569 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा चुकी है, इसी श्रंखला के 105 वें शिविर का आयोजन अगले रविवार को होगा, जिसमे चयनित मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को बस द्वारा संस्थान के मध्यप्रदेश के आनंदपुर कस्बे में स्थित नेत्र चिकित्सालय में ले जाकर वहां पर दक्ष डॉक्टर्स के द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा, इसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन, लैंस, दवाइयां, ऑपरेशन चार्ज, आने जाने और ठहरने की व्यवस्था, भोजन आदि समस्त व्यय निशुल्क रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE