नीमच। पूर्णाहुति आयोजन 31वे सुंदरकांड (2 दिवसीय )आयोजन हेतु आमंत्रित की जा रही 131 हनुमान मंदिर की धर्म ध्वजाओं के क्रम में धर्मनगरी जमुनिया कला में श्री लंका विजय हनुमान मंदिर पर 25 फरवरी शनिवार शाम 5 बजे धर्म ध्वजा यात्रा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ (सात बार) का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
सर्व समाज जन कल्याण को लेकर 31 सुंदरकांड आयोजन के लिए संकल्पित पंडित शैलेष जोशी ने बताया कि श्री लंका विजय बालाजी रावण चौक जमुनिया कला पर शनिवार शाम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में दलावदा, भाटखेडा, बरखेड़ा हाडा, हनुमंतिया, जमुनिया खुर्द, चंपी, अरनिया मानगीर, हिंगोरिया, लांच, लकमी सहित जमुनिया कला की सभी हनुमान मंदिरों की धर्म ध्वजाएं बालाजी भक्तों के साथ सम्मिलित होगी।
बालाजी महाराज की यह धर्म ध्वजा यात्रा जमुनिया नगर भ्रमण करते हुए श्री लंका विजय हनुमान मंदिर पहुंचेगी, तत्पश्चात शाम 7 बजे सभी बालाजी भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का सात बार भक्ति भाव से पाठ कर हनुमान जी एवं भारत माता की महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।