BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2023, 4:11 pm
NEWS : इंद्रेश का जन्मदिवस सद्भावना के रूप में मनाया, दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए काटा केक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राजस्थान द्वारा मंच के संरक्षक एवं मार्गदर्शक डॉ इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस को सद्भावना सप्ताह के रूप में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। 

जिला अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आबिद शेख के नेतृत्व में मंच के केंद्र द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को पूरे सप्ताह मनाया गया। इसमें मुख्यतः गरीबों को भोजन कराना, मछलियों को दाना, परिंदों को दाना, मस्जिदों में वतन की मजबूती और उन्नति की दुआएं सहित महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए केक काटा गया। 

इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ सीए अर्जुन मूंदड़ा अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण के सुनील ढिलीवाल, महावीर इंटरनेशनल के डॉक्टर सुशील मेहता ने भी अतिथि के रूप में अपना संबोधन किया और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा की जा रही देश एवं समाज की सेवा को इंद्रेश कुमार के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मंच को बधाई दी। 

इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश अध्यक्ष आबिद शेख ने कहा कि डॉ इंद्रेश कुमार के देश के लिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वह 75 वर्ष की उम्र के होते हुए भी जम्मू से कन्याकुमारी द्वारका से बंगाल विभिन्न संस्थाओं के मार्फत सद्भावना के कार्य में लगे हुए हैं। एक अदभुत शक्ति ही यह सब काम कर सकती है। यह मंच देश में मुसलमानों के बीच देश एवं समाज की उन्नति के लिए पूर्ण समर्पित रूप से कार्य कर रहा है। गोष्ठी में आभार उमर फारुक गोरी ने किया।इसी श्रंखला में बूंदी रोड स्थित दरगाह शरीफ पर चादर पेश कर इंद्रेश के उम्र दराजी व सेहतयाबी की दुआ की गई। सद्भावना सप्ताह के कार्यक्रम किये गए। 

इस अवसर पर मंच के मोहम्मद गौस भाटी, मोहम्मद हुसैन कुरेशी, मोहम्मद अहसान गोरी, इरफान अहमद, मौलाना अब्दुल हफीज, खलील अहमद, जुल्फिकार अली, मोहम्मद यूनुस छिपा, खालिद शेख, नदीम शेख, शब्बीर अली एडवोकेट शेहनूर खान निंबाहेड़ा शेर खान निंबाहेडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE