BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 12:08 pm
NEWS : अहिंसा की महान शक्ति विश्व को विनाश के बचा सकती है- कमलेश मुनि, वीरवाल समाज के निर्माता पंडित समीर मुनि जी की पुण्यतिथि मनाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने वीरवाल समाज के निर्माता पंडित समीर मुनि जी की पुण्यतिथि पर अहिंसा नगर में संबोधित करते कहा कि अहिंसा की महान शक्ति विश्व को विनाश के बचा सकती है। बिखराव टकराव को परस्पर अलगाव हिंसा की जननी है।
उन्होंने कहा कि अहिंसा वादीयों को संगठित होकर प्रशिक्षित और अदम्य साहस के साथ धर्म स्थान की चारदीवारी से बाहर निकलकर अहिंसा की आवाज बुलंद करनी होगी।

मुनि कमलेश से बताया कि आग से आग नहीं बुझाई जा सकता वैसे हिंसा को हिंसा से कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि हम किसी के बचाने की बात करके उन पर एहसान नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी सुरक्षा नहीं हमारी सुरक्षा निहित है। जैन संत ने बताया कि विचारों में सात्विकता जीवन में निर्मलता और व्यवहार में मधुरता शहंशाह की सच्ची निशानी है। उपप्रवर्तक कोमल मुनि ने कहा कि पूरे विश्व के कोने कोने में अहिंसा की क्रांति के शंखनाद का संकल्प लेना है। 

अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली एवं अखिल भारतीय वीरवाल जैन युवक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पत्रिका का विमोचन भी हुआ। 51 परिवार शपथ ग्रहण करके वीरवाल बने। 

सीओ राजपुरोहित ने कहा मुनि कमलेश की प्रेरणा से 46 गौशाला प्रारंभ हो गई है, 108 का संकल्प लिया। अहिंसा प्रचारक संघ के महामंत्री दानवीर महेश भाई भंसाली ने 3 वर्षों तक पांच लाख रु स्कूल व 2 लाख रु प्रतिवर्ष छात्रावास को देने की घोषणा की। 51000 रूपए के करीब 15 मेंबर बने। समारोह का संचालन प्रकाश वीरवाल ने किया। 

वीरवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश वीरवाल, कार्याध्यक्ष महेश वीरवाल, युवा अध्यक्ष महेंद्र वीरवाल, अहिंसा प्रचारक संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्र संत यहां से विहार कर शंभूपुरा पहुंच गए हैं। 27 फरवरी को निंबाहेड़ा पहुंचने की संभावना है। 2 मार्च से 6 मार्च तक मुनि कमलेश के नीमच प्रवास की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE