BREAKING NEWS
NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 1:56 pm
BIG NEWS : शहरी क्षेत्र का कोतवाली थाना और ढलती शाम का वक्त, जब अचानक मचा हो हल्ला तो बैरक से कंबल लेकर दौड़े पुलिसकर्मी, फिर सामने आया युवती से जुड़ा ये सच, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। युवती ने बात करनी बंद कर दी तो युवक तनाव में आ गया। उसने थाने के सामने अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डाल लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। हो-हल्ला हुआ तो थाने के सीआई बैरक से कंबल लेकर दौड़े। जलते युवक पर कंबल डाला और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। मामला चित्तौड़गढ़ का है।

प्राइवेट अस्पताल में काम करता है युवक-
चित्तौड़गढ़ शहर में कोतवाली थाने के सामने रोडवेज डिपो के पास थड़ियां लगी हुई हैं। यहां भीलवाड़ा जिले के बिलिया कलां, हमीरगढ़ निवासी भानु प्रताप (22) पुत्र भगवत सिंह पुरावत रविवार शाम 7.15 बजे बाइक से आया। उसने थड़ी के बाहर बाइक से पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़क कर आग लगा ली। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग भड़क गई। शोर-शराबा सुनकर थाने में मौजूद सीआई विक्रम सिंह बाहर आए। उन्होंने युवक को जलता देखा तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने तत्परता दिखाई और सूझबूझ से काम लिया। बैरक में बंदियों के लिए रखे गए कंबल लेकर दौड़े। भानु प्रताप के ऊपर कंबल डाला और आग बुझाई। भानु प्रताप को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस के अनुसार, भानु प्रताप भीलवाड़ा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता है।

पिछले कई महीनों से था मानसिक तनाव में-
पुलिस ने युवक से खुद को आग लगाने की वजह जाननी चाही। युवक ने पुलिस को बताया कि चित्तौड़गढ़ निवासी एक युवती से उसकी बातचीत होती थी। दोनों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। पिछले चार महीने से युवक मानसिक तनाव झेल रहा था। पुलिस का मानना है कि आज भी कुछ तनाव वाली बात हुई होगी। युवक ने सुसाइड करने की कोशिश से पहले अपने इंस्टाग्राम में लाइव आकर इस बात की जानकारी दी थी। वीडियो में उसने एक युवती के कारण सुसाइड करने की बात कही है। युवक करीब 45 प्रतिशत झुलसा है। उसे उदयपुर रेफर किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE