BREAKING NEWS
KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 12:09 pm
KHABAR : नीमच में लंबे समय बाद आयोजित होने जा रहा है अखिल भारतीय मंगल मुखी किन्नर सम्मेलन, भारत भर से किन्नर समाज के लोग होंगे एकत्रित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच में लंबे समय बाद अखिल भारतीय मंगल मुखी राष्ट्रीय लेवल का किन्नर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें भारत भर के किन्नर बड़ी संख्या में नीमच में एकत्रित होंगे। 13 मार्च से 23 मार्च तक 11 दिवसीय किन्नर महासम्मेलन में देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। 

किन्नर महासम्मेलन को लेकर मंदसौर से आई अनीता दीदी, हसीना भुआ, ज्योति बाई, निमय, सुनीता बाई ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ज्योति बाई किन्नर के नेतृत्व में 13 मार्च से 23 मार्च तक अखिल भारतीय मंगल मुखी किन्नर महा सम्मेलन का आयोजन नीमच के सुंदरम मैरिज गार्डन में राष्ट्रीय लेवल पर किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में भारत भर से किन्नर समाज के लोग एकत्रित होंगे। यह सम्मेलन किन्नर समाज के पूर्वजों की याद में शहर,देश व प्रदेश की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस किन्नर महासम्मेलन की शुरुआत 13 मार्च को गणेश पूजा अर्चना से की जाएगी इसके साथ ही 13 व 14 मार्च को किन्नर समाज के मेहमानों का एकत्रीकरण यहां होगा 17 मार्च को शहर में चाक जुलूस भव्य स्तर पर निकाला जाएगा, 21 मार्च को गंगा कलश यात्रा शहर में आयोजित होगी। 
आयोजनकर्ताओं द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि अखिल भारतीय मंगल मुखी किन्नर महासम्मेलन में अपना सहयोग प्रदान कर इस आलौकिक कार्यक्रम के साक्षी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE