मंदसौर। शहर के जनकुपुरा स्थित बड़ा चौक द्विमुखी गणपति मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाए, पुरुष और बच्चे शामिल हुए और भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर उज्वल भविष्य की कामना की।
भक्त भानुप्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि लगातार रिद्धि सिद्धि समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। ये द्विमूखी गणपतिजी मंदिर है जो की पूरे विश्व में एक ही है। धर्म की ध्वजा को लहराने का काम जनकूपुरा, जीवागंज क्षेत्र के साथ मन्दसौर शहर के लोग मिलकर इस विशाल भंडारे, महाप्रसादी का आयोजन द्विमुखी मन्दिर पर की जाती है।