BREAKING NEWS
KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 10:40 am
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव बड़ी और गेंहू की फसल, जब अचानक खेत से उठने लगा धुँआ तो दौड़े ग्रामीण, फिर जब मौके पर पहुंचे तो खाक हो चुकी थी किसान की उपज, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली । तहसील क्षेत्र के गांव बड़ी में गुरुवार दोपहर बाद विद्युत शार्ट सर्किट से एक खेत में आग लग गई। जिससे खलिहान में रखी करीब चार बीघा भूमि पर उपजाई गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

इस बाबत जानकारी देते हुए बड़ी पंचायत के पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर ने बताया कि दोपहर बाद करीब ढाई से तीन बजे के बीच खेत में निकल रही विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई, जिसने फैलते हुए पास ही खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। आग की लपटे देखकर आसपास मवेशी चरा रहे लोग दौड़कर खेत में पहुंचे लेकिन मौके पर आग बुझाने का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने से फसल पूरी तरह जलकर भस्म हो गई।
जानकारी मिलने पर खेत मालिक मांगीलाल पिता अमरचंद गुर्जर भी मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी।

बाद पटवारी को आग लगने की सूचना दी, हालांकि गुरुवार को पटवारी के क्षैत्र में नहीं होने से पंचनामे की कार्रवाई नहीं हो सकी।
खेत मालिक का कहना है कि खलिहान में चार बीघा भूमि की उपज काटकर रखी गई थी, जो विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में जलकर राख हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE