BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 11:16 am
BIG NEWS : जिले का हर्कियाखाल का मंगलेश और राजस्थान पासिंग बस, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब इंडस्ट्री एरिया में नाकाबंदी कर वाहन रोककर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर  

Share On:-

बाड़मेर। बालोतरा शहर के पचपदरा रोड जेरला गांव सरहद के समीप गुरुवार देर रात की 11 बजे डीएसपी नीरज शर्मा के नेतृत्व में बालोतरा पुलिस ने एक निजी बस में से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्ट बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं इस मामले में बस को जब्त कर डोडा चुरा की तस्करी करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई के बाद बालोतरा थाना अधिकारी उगमराज सोनी ने बताया कि बालोतरा की रीको एरिया में मुखबिर की सूचना पर पुलिस मय जाब्ता ने शनिदेव मंदिर के पिछे इंडस्ट्री एरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी शुरू की गई। इसी दौरान बस नंबर आरजे 14 पीबी 2793 मेगा हाईवे बाईपास की तरफ से शनि देव मंदिर के पास से इंडस्ट्रीज एरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की गई।

वहीं इसी दौरान तेज रफ्तार में बस आती दिखाई दी जिस पर ड्रेगन लाइट की सहायता से बस के चालक को बस रोकने हेतु मजबूर कर बस को रुकवाया गया। वहीं पुलिस ने बस चालक को दस्तियाब कर पूछताछ करने पर मंगलेश पंवार पुत्र भैरूलाल जाति सरगरा उम्र 44 वर्ष पैशा चालक निवासी कोठड़ी इस्तमुरार, हरकियाखाल, पुलिस थाना जीरन जिला नीमच, मध्यप्रदेश अपनी पहचान बताई। वहीं पुलिस द्वारा बस की तलाशी ली गई तो तलाशी में बस के पीछे की डिक्की और दोनों साइडों की डिक्की में तथा सीटों के नीचे 76 कट्टों मे 14 क्विंटल 3 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा चुरा भरा हुआ पाया गया, जिस पर अवैध डोडा चुरा और बस को जब्त कर आरोपी मंगलेश पंवार को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना बालोतरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संबंधित मध्यप्रदेश की खरीद उपरोक्त के संबंध में अनुसंधान में गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सबंध में अनुसंधान और गहन पूछताछ की जा रही है और वहीं इस मामले शरीक आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बरामद अवैध डोडा चुरा की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है।

उक्त कार्यवाई में उगमराज सोनी निपु थानाधिकारी, राजुराम उनि, पुरखाराम सउनि, गणेशाराम हैड कानि 807, तनसिंह हैड कानि 883, देवाराम कानि 1322, उदयसिंह कानि 1002, अशोककुमार कानि 1483 बुधाराम कानि 1526, जोगाराम कानि 1398, मेघाराम कानि 1382, दुर्गेश कुमार कानि 1423, पुलिस थाना बालोतरा, राजुमल चालक कानि 1850 आरएसी केम्प बालोतरा, मुकेश कुमार कानि चालक 1839, ओमदीन हैड कानि 190 आरएसी केम्प बालोतरा, चुन्नीलाल सीटी 780 आरएसी केम्प बालोतरा, कालुसिंह सीटी कानि 569 आरएसी केम्प बालोतरा, कंवरलाल सीटी कानि 366 आरएसी केम्प बालोतरा, रूपाराम कानि 1229 पुलिस थाना बालोतरा, बाबुलाल कानि 1374 पुलिस थाना बालोतरा, सुखदेव कानि 1815 वृत कार्यालय बालोतरा का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE