BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 2:06 pm
BIG NEWS : रेलवे लाइन और 30 साल की पिंकी, पहले बच्चों को ड्रेस सिलवाने के बहाने लाई स्कूल से फिर उठाया ये खौफनाक कदम, जब परिजनों को लगी सूचना तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े रोहित सिंघल की खबर

Share On:-

अलवर। खेड़ली कस्बे के दांतिया रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक विवाहिता अपने दो बच्चों सहित ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला दोनों बच्चों को स्कूल से ड्रेस सिलवाने के बहाने अपने साथ लेकर आई थी।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव डयोठाना निवासी रामवीर चौधरी खेत से अपने काम को कर सांय करीब 4 बजे घर पहुंचा तो स्कूल से अपने दोनों बच्चों प्रशांत और बेटी हेमा के बैग आए लेकिन, बच्चे नहीं आए और पत्नी पिंकी भी घर पर नहीं थी। जिसके बाद रामवीर बच्चों के स्कूल पास के गांव घोसराना में मालूम करने के लिए गया। जहां पता चला कि उसकी पत्नी पिंकी दोनों बच्चों को अपने साथ ड्रेस सिलवाने के लिए ले गई थी। रामवीर ने गांव में पत्नी व बच्चों को ढूंढा। लेकिन वे कहीं नहीं मिले। जिसके बाद परिवार व गांव के लोगों को इस बारे में बताया जिसके बाद ग्रामीण आस-पास के गांव में खोजबीन में जुट गए। देर शाम पता चला कि एक महिला और दो बच्चों के शव दातिया और घोसराणा रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों के पास पड़े है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की गई। मामले की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कस्बे के राजकीय रेफरल अस्पताल लायी और मोर्चरी में रखवाया। मृतकों में 30 वर्षीय पिंकी जाति जाट एवं उसका 13 वर्षीय बेटा प्रशांत व 11 वर्षीय बेटी हेमा हैं। आसपास के लोगों के अनुसार महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ दांतबाड़ धाम की परिक्रमा दी थी जिसके बाद वहां से करीब आधा किलोमीटर मीटर दूर जाकर शाम 4.20 पर महिला ने अपने बच्चों सहित एक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। महिला का पति कृषि कार्य करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE