BREAKING NEWS
NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<     गुना में यूसीसी (UCC) के खिलाफ सड़क पर उतरा.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव-2026, मतदान कार्मिकों का.. <<     NEWS : समता भवन में प्रवचन सभा, दो बहनों की तपस्या.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, 60.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले नीमच में यातायात पुलिस.. <<     BIG NEWS : शिक्षा का मंदिर बने, लेकिन खेल मैदान भी.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा.. <<     KHABAR : श्रावण के आखिरी सोमवार लाव-लश्कर के साथ.. <<     NEWS : जिला कलक्टर की अनूठी पहल, विद्यालयों को.. <<     KHABAR : यूजीसी के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, काम को.. <<     BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 6:21 pm
KHABAR : ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी एजुकेशन दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिनांक 4 मार्च 2023 को राष्ट्रीय फार्मेसी एजुकेशन दिवस के मौके पर ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के छात्रों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जावद व जीरन में मनाया गया। राष्ट्रीय फार्मेसी एजुकेशन दिवस फादर ऑफ फार्मेसी सर महादेव लाल श्रॉफ के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 

इस अवसर पर जावद व जीरन नगर में फार्मेसी कॉलेज के छात्र गोविंद पाटीदार, तौसीफ रजा व मोहन सुथार द्वारा प्राथमिक उपचार पेटी, प्रिसक्रिप्शन और नॉन प्रिसक्रिप्शन दवाइयों के दुष्प्रभाव तथा इन दवाइयों के सही उपयोग तथा प्राचीन काल में दवाइयां किस तरह से दी जाती थी और वर्तमान समय में दवाइयों की नई टेक्नोलॉजी के बारे में अवगत कराया। साथ ही जेनेरिक दवाइयों और ब्रांडेड दवाइयों में अंतर तथा स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी के महत्व एवं योगदान के बारे में बताया। 

उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा दवाइयों की उपयोगी जानकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए छात्रों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात स्वास्थ्य जागरूकता पर एक मनमोहक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति फार्मेसी के छात्रों द्वारा दी गई। उपस्थित दर्शकों ने नुक्कड़ नाटक का भरपूर आनंद लिया तथा छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति की प्रशंसा की। उपस्थित दर्शकों में से एक शासकीय शिक्षक ने अपनी स्पीच द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्राचार्य डॉ कल्पना पाटीदार ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जावद व जीरन नगर वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा नागरिकों का आभार व्यक्त किया। 

उक्त कार्यक्रम संस्था की निदेशिका डॉ माधुरी चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया तथा ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को संस्था के एडमिनिस्ट्रेटर वैभव वर्मा, प्रो नवीन मांदोरिया और प्रो अनीस मंसूरी द्वारा सफलतापूर्वक कोऑर्डिनेट किया।उक्त जानकारी ज्ञानोदय ग्रुप के इंफॉर्मेशन ऑफिसर प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE