नीमच। अग्रवाल विकास समिति सीएसवी अग्रोहा भवन का होली मिलन समारोह 7 मार्च 2023 मंगलवार को सीएसवी भवन पर सायं 6.30 बजे से रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए सचिव कमल कुमार मंगल ने बताया कि होली मिलन समारोह के अवसर पर ऑफिस पूजन एवं सदस्य पुस्तिका अग्रवंश का भी विमोचन किया जाएगा। अतः समिति के सभी सदस्य उपस्थित होकर रंगबिरंगे होली कार्यक्रम का आनंद लें।