BREAKING NEWS
NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<     गुना में यूसीसी (UCC) के खिलाफ सड़क पर उतरा.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव-2026, मतदान कार्मिकों का.. <<     NEWS : समता भवन में प्रवचन सभा, दो बहनों की तपस्या.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, 60.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले नीमच में यातायात पुलिस.. <<     BIG NEWS : शिक्षा का मंदिर बने, लेकिन खेल मैदान भी.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा.. <<     KHABAR : श्रावण के आखिरी सोमवार लाव-लश्कर के साथ.. <<     NEWS : जिला कलक्टर की अनूठी पहल, विद्यालयों को.. <<     KHABAR : यूजीसी के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, काम को.. <<     BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 7:16 pm
KHABAR : कैंसर डिटेक्शन वेन के माध्यम से निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन कल, प्रसिद्ध चिकित्सक चौधरी का रहेगा मार्गदर्शन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। अग्रवाल पंचायत समिति बघाना नीमच एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नीमच शाखा द्वारा कैंसर डिटेक्शन वेन के माध्यम से निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन कल दिनांक 05 मार्च को नीमच में किया जाएगा। 

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में कैंसर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच की कैंसर डिटेक्शन वेन जांच हेतु गांव-गांव और शहर शहर में घूम रही है 5 मार्च को कैंसर डिटेक्शन  वेन के माध्यम से नीमच शहर में श्री अग्रवाल पंचायत समिति बघाना एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा नीमच के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन सेठ गिरधारीलाल गर्ग अग्रसेन पब्लिक स्कूल बघाना में किया गया हैं I प्रात 10 बजे से संध्या 5 बजे तक निःशुल्क जांच होगी I शिविर में नीमच के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एल बी एस चौधरी का विशिष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होगा I 

शिविर का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच मध्यप्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष केके गर्ग सीए इंदौर, अग्रवाल पंचायत समिति बघाना नीमच के अध्यक्ष कमल गर्ग, समाज सेवी कैलाश धानुका, आरवी गोयल, शैलेंद्र गर्ग एवं अग्रवाल समाज नीमच के अध्यक्ष सुरेश सिंहल की गरिमामय उपस्थिति में होगा I 

इस आशय की जानकारी देते हुए अग्रवाल पंचायत समिति बघाना के सचिव गोपाल गर्ग ने बताया कि कैंसर डिटेक्शन वेन के माध्यम से पांच से दस हजार रुपये तक की राशि में होने वाली जांचें आज 5 मार्च रविवार को प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर में निःशुल्क की जाएगी I अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान को लेकर यह विशेष अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया गया है। जिसमें विशेषकर 40 वर्ष से अधिक उम्र की स्वस्थ मातृशक्ति को भी जागरूकता अभियान के तहत अपनी जांच अवश्य करवानी चाहिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE