अकलेरा। मामला ग्राम रामपुरिया कटपली का है, जहां ग्राम रामपुरिया में रोजाना हजारों श्रद्धालु पंचमुखी बालाजी के दर्शन करने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि पंचमुखी बालाजी में लकवा की दवाई दी जाती है, जिससे कई श्रद्धालु ठीक भी हुए हैं।
ग्राम रामपुरिया कटपली के राजेश बैरागी ने बताया कि रामपुरिया में पंचमुखी बालाजी मंदिर है, जहां पर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बवासीर, लकवे व साइटिका जैसी बीमारियों को लेकर मंदिर में आते हैं। यहाँ क़ई भक्तो को बालाजी द्वारा ठीक भी किया जाता है। ऐसे मे सरपंच द्वारा अभी तक कोई डामरीकरण नहीं किया गया है। कई श्रद्धालु इस कीचड़ में गिर जाते हैं। हमारी सरपंच से मांग है कि जल्द से जल्द रोड का कार्य शुरू किया जाए, जिससे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मुसीबत का सामना नहीं करना पड़े।