चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले में लावारिस एवं असहाय लोगों के निधन के बाद उनके शवों के विधि-विधान से निःशुल्क अंतिम संस्कार के बाद एकत्र की गई अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर गंगा में विसर्जन की तैयारियां शिवसेना द्वारा प्रारंभ हो गई।
जिला प्रमुख गोपाल वेद ने बताया कि विगत 18 वर्षों से निरन्तर चला आ रहा है। यह जनहित का कार्य इस वर्ष भी लगातार जारी रहेगा तथा इसी माह के अंत तक अस्थियों को विसर्जन के लिए रथ रवाना होगा। हरिद्वार जाने के लिए तैयारियों में लगे जिला प्रमुख में बताया कि प्रतिवर्ष सभी वर्गों के भामाशाहों के सहयोग से कार्य पूर्ण होता है तथा इस वर्ष भी सहयोगकर्ताओं से बढ़ चढ़कर अधिकाधिक सहयोग की अपील है। चित्तौड़गढ़ से हरिद्वार तक एक रथ के माध्यम से एकत्रित अस्थियों के कलश यात्रा के रूप में ले जाये जाएंगे। हरिद्वार ले जाकर गंगा घाट पर पंडितों के विधिविधान मंत्रोच्चार के बाद अस्थियों का विसर्जन होगा। जिसमें होने वाले खर्चे का सहयोग बहुत आवश्यक है और इसी के चलते यह मुहिम आगे निरन्तर जारी रह पाएगी।