झालावाड़। जिले के क़ई इलाको व गाँवो में आज सुबह 04 बजे से 09 बजे तक तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बूंदाबाँदी तो कई तेज बारिश हुई। जिससे किसानो के चेहरो पर मायूसी छा गई। इस समय खेतो में फसल कटी हुई पड़ी थी तो कई खेतों में काटने की तैयारी हो रही थी। लेकिन अचानक हुई इस तेज हवा और बारिश की वजह से किसानो को फसलों का बहुत नुकसान होता दिख रहा है। बरसात व तेज हवा से धनिया, सरसो, गेंहू व अफीम जैसी फसलों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है।