BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<     गुना में यूसीसी (UCC) के खिलाफ सड़क पर उतरा.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव-2026, मतदान कार्मिकों का.. <<     NEWS : समता भवन में प्रवचन सभा, दो बहनों की तपस्या.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, 60.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले नीमच में यातायात पुलिस.. <<     BIG NEWS : शिक्षा का मंदिर बने, लेकिन खेल मैदान भी.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा.. <<     KHABAR : श्रावण के आखिरी सोमवार लाव-लश्कर के साथ.. <<     NEWS : जिला कलक्टर की अनूठी पहल, विद्यालयों को.. <<     KHABAR : यूजीसी के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, काम को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2023, 12:54 pm
BIG NEWS : नीमच में हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निकली मिनी मैराथन दौड़, महिला शक्ति में दिखा गजब का जोश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के फोर जीरो भारत माता चौराहा पर आज महिला शक्ति में गजब का जोश और उत्साह दिखाई दिया। मौका था मिनी मैराथन दौड़ का। हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिनी वुमन मैराथन दौड़ का आयोजन आज सुबह भारत माता चौराहा फोर जीरो से किया गया। मैराथन दौड़ में सैंकड़ों की संख्या में युवतियां, महिलाएं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। यह दौड़ भारत माता चौराहा से प्रारंभ होकर सीआरपीएफ सरदार वल्लभभाई पटेल सर्कल तक आयोजित हुई। दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व सभी उम्र की महिलाओं ने जमकर नाचते गाते अपने उत्साह, जोश और उल्लास का परिचय दिया। 
मिनी मैराथन दौड़ को एडीएम नेहा मीणा, एसडीएम ममता खेड़े, शिवानी गर्ग, समाजसेवी निशा धानुका, प्रियांगी पोरवाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा देकर किया गया इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ भी दिलाई गई। मैराथन दौड़ के दौरान जगह जगह दौड़ में शामिल युवतियों का विभिन्न समूह एवं संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह ठंडे पेयजल और कोल्ड ड्रिंक्स के स्टाल लगाए गए थे। मिनी मैराथन दौड़ पटेल सर्कल पर समाप्त हुई जहां पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं वंशिका गुप्ता, कुमारी कनिका ग्रोवर, शबनम खान, सुनीता चौधरी, कुमारी विनीता कुमावत और माया केथवास का एसडीएम नेहा मीणा समाज सेविका निशा धनुका, प्रियांगी पोरवाल ने शिल्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित और पुरस्कृत किया। 
हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील खंडेलवाल ने कहा कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने और पारिवारिक तनाव से बाहर निकल एक बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह भी कहा कि सोसायटी द्वारा जल्दी निशुल्क योगा क्लासेस का आयोजन मिडिल स्कूल ग्राउंड पर शिक्षा विभाग एवं हेल्पिंग हैंड द्वारा आयोजित किया जाएगा उसके अलावा हमारे द्वारा जरूरतमंद बच्चों हेतु एक पेन एक कॉपी अभियान भी शुरू किया जा रहा है। जोकि समर्थ लोगों से इकट्ठा करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE