मनासा। सुरेश ग्वाला निवासी रामपुरा नाका मनासा जो कि दिनांक 03 मार्च 2023 को सुबह 6.30 बजे से घर से बिना बताए कहीं चले गए है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मनासा थाने पर परिजनों ने दर्ज करवाई है।
परिजनों का कहना है कि सुरेश ग्वाला मंडी में हम्माली का कार्य करते है। प्रतिदिन सुबह जल्दी मंडी के लिए निकलते है। 03 मार्च को भी तय समय पर ही घर से निकले थे लेकिन जब दोपहर में घर नहीं आए तो आसपास तलाश की लेकिन सुरेश का कहीं पता नहीं चला। उसके बाद हमने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है। साथ ही परिजनों ने आमजन से अनुरोध किया है कि सुरेश ग्वाला के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी हो तो मोब न 6261950669, 9179714221 पर संपर्क करें।