नीमच। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति नीमच के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा मैदान में होलिका पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। नीमच सांस्कृतिक उत्सव का यह निरंतर 10वां आयोजन है।
जानकारी देते हुए आयोजन प्रमुख बृजेश मित्तल व ओम दीवान ने बताया कि इस हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। दिनांक 6 मार्च सोमवार को रात्रि में शुभ मुहूर्त में दशहरा मैदान में सामूहिक होलिका दहन होगा। इससे पूर्व आकर्षक रंगारंग आर्केस्टा की प्रस्तुति होगी। जिसमें पारिवारिक माहौल में आर्केस्टा की सुंदर प्रस्तुति रहेगी, जिसमें राजस्थानी और होली के पारंपरिक गीतों का समावेश रखा गया है। वहीं कामेडी के साथ ही आर्केस्टा के कलाकार अपनी कला से आमजन को प्रभावित करेंगे।
आयोजक बृजेश मित्तल व ओम दीवान ने सभी शहर वासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक होलिका दहन में सहभागिता निभाएं।