BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 4:38 pm
BIG NEWS : जिले का चित्तौडगढ हाईवे और हुंडई की आई 10 कार, जैसे ही नीमच से रवाना हुए तस्कर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर थाना निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई आई 10 कार से 03.050 किलोग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर जब्त कर तस्करी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा बुधवार को चित्तौडगढ-नीमच हाईवे रोड थाने के सामने नाकाबंदी की जा रहा थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक हुण्डई ग्रांड आई 10 कार आई जिसे रोका जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो हुण्डई ग्रांड आई 10 कार की पिछली सीट पर कपडे की थैली के अन्दर चार प्लास्टिक की थैली में अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर मिला, जिसका वजन 03.050 किलोग्राम हुआ। अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर व हुण्डई ग्रांड आई 10 कार को जब्त कर मौके से दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के अचेरी थाना वाई.डी नगर मंदसौर जिला मंदसौर निवासी 35 वर्षीय धर्मराज पुत्र रतन लाल जटिया व 45 वर्षीय अमजद खान पुत्र मोहम्मद खां मेवाती को गिरफ्तार किया जाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर जब्तशुदा अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर की खरोद फरोख्त के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है। 

कार्यवाही करने वाली टीम-
वीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक, सुन्दरपाल स.उ.नि., जीवन लाल कानि. , रवि कुमार कानि. , दिनेश कुमार कानि., सरजीत कानि. , सुनील कुमार कानि. , अमित कुमार कानि. , महावीर सिंह ड्रा. कानि.।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE