BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 8:44 pm
BIG BREAKING: NDPS एक्ट में बदलाव पर चुनावी साल में, कामेडियन कुणाल कामरा ने ये क्या कह दिया, बता रहे है जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन, पढ़े ये ख़ास खबर

Share On:-

एनडीपीएस एक्ट को लेकर अफीम उत्पादक मालवा और मेवाड़ अंचल में चर्चाये होती रहती है और इस एक्ट में बदलाव को लेकर भी आवाज़े पिछले कुछ समय से तेज हुयी है यहाँ तक की राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान प्रसाद बेनीवाल ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाया था और कहा था की एनडीपीएस एक्ट में बदलाव किया जाना चाहिए 

लेकिन ताजा मामला चौंकाने वाला है, और इस एनडीपीएस एक्ट में बदलाव का मुद्दा एक ऐसी शक्शियत ने उठाया है जिसका अफीम उत्पादक मालवांचल से कोसो दूर का कोई नाता नहीं है उस पूरे मामले को आगे बताऊंगा पर पहले इस पर बात करना आवशयक है की सबसे पहले इस बदलाव का व्हिसिल ब्लोवर कौन है 

इस मामले की शुरुआत सबसे पहले की आईपीएस अफसर मनोज कुमार सिंह ने जो उस समय मंदसौर के एसपी थे और वर्तमान में रतलाम रेंज के डीआईजी है उन्होंने मंदसौर एसपी रहते हुए २६ पेज का एक पॉवर पॉइंट परजन्टेशन राज्य सरकार को भेजा था, जिसमे कहा गया था की एनडीपीएस एक्ट में बदलाव किया जाना आवश्यक है और उन्होंने बिंदुवार इसे साबित किया था की इसमें बदलाव क्यों आवशयक है वह जिसपर विस्तार पूर्वक कई खबरे देश भर में छपी थी 

उसके बाद इस एक्ट में बदलाव को लेकर मंदसौर से तेजतर्राट सीनियर विधायक यशपाल सिसौदिया ने तो यहाँ तक कह दिया था की यह क़ानून कांग्रेस की देन है और यह विदेशी धरती पर बना था और इसमें बदलाव होना ही चाहिए 

लेकिन ताजा मामला उठाया है कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर तेलंगाना के मिनिस्टर के टी रामाराव से ख़ास बातचीत का एक वीडियो 28 मार्च को पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने कहा की एनडीपीएस एक्ट को रिफॉर्म करना चाहिए, क्योकि वो तो हमने ऐसे ही साईन कर दिया था, उन्होंने आगे कहा अमेरिका ने बोला हमसे साईन कर दो हमने कर दिया 

कुणाल कामरा के ख़ास शो ऐ शटअप कुणाल के दौरान कही गयी यह बात काफी मायने रखती है, क्योकि कुणाल कामरा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखते है और उन्होंने अपनी स्टडी में पाया की इस क़ानून में बदलाव की आवश्यकता है तो बात में काफी दम है, फिर इसलिए भी की उनका अफीम की खेती से दूर दूर का कोई लेना देना नहीं कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एनडीपीएस एक्ट में बदलाव का मुद्दा उठाकर इसे चुनावी वर्ष में नयी हवा दे दी है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE