BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<     BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2023, 11:08 am
BIG REPORT : कांग्रेस ने हमेशा भारत के संविधान में विश्वास रखा, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना ओछी मानसिकता का परिचय, पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह गुर्जर ने साधा निशाना, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

कयामपुर/नाहरगढ़। गांधी परिवार ने देश के लिए सब कुछ कुर्बान किया है, यह किसी से छिपा नही है, गांधी परिवार ने अपनी कई सम्पत्ति सरकार को दान दी है, भाजपा सरकार ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस ने हमेशा भारत के संविधान में विश्वास रखा। देश के लोकतंत्र का मजबूत किया है व हर वर्ग को साथ रखा है। मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्ह्ान पर मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा की मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कयामपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए नियुक्त प्रभारी महेन्द्रसिंह गुर्जर ने कही। गुर्जर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल ने संसद में साधारण सवाल किए, इससे भाजपा बौैखला गए। देश में गौतम अडानी ने महाघोटाला किया। राहुल ने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अडानी का साथ में फोटो लेकर दिखाया और बोला कि यह रिश्ता क्या कहलाता है, इससे प्रधानमंत्री बौखला गए व राहुलजी की सदस्यता रद्द करवा दी, यह घोर निदंनीय है व लोकतंत्र के लिए खतरा है। आज तक देश में एसा पहला केस हुआ है, जिसमें मानहानि के केस में 2 साल की कोर्ट ने सजा सुनाई। आज प्रधानमंत्री को देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए। गुर्जर ने कहा कि अपने अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोंट रहें हैं। राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है, क्योंकि उन्होंने मोदी से अड़ानी के रिश्ते के बारे में पूछा कि क्या अडानी की शेल कंपनियों में रु. 20,000 करोड़ कहां से आया? किसका काला धन है ? ये किसकी शेल कंपनियां है ं? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही है। कोई क्यों नहीं जानता ? यह किसका पैसा है ? इसमें एक चीनी नागरिक इसमें शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है ? उन्होंने मोदी-अडानी की एक साथ तस्वीर बताकर भी प्रश्न किया। इसके ठीक 9 दिन बाद उन्हें मानहानि केस में सजा करवाई व सदस्यता रद्द करवा दी, सोची समझी साजिश के तहत भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है, भारत के इतिहास में पहली बार एसा हो रहा है कि सत्ता में रहने वाली पार्टी ही संसद को नही चलने दे रही है। सरकार अडानी के महाघोटाले से ध्यान हटाने के लिए इस तरह का असंवैधानिक कृत्य कर रही है। राहुल गांधी पर अनर्गल आरोप लगाकर व झंूठा प्रचार कर मोदी सरकार अपने भ्रष्टाचार से आमजन का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ये पब्लिक है, सब जानती है, अगले चुनाव में मतदाता इसका हिसाब लेंगे। गुर्जर ने कहा राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से आमजन के बीच गए, उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और संस्थानों पर कब्जा आदि मुद्दों को उठाया, इससे भाजपा ने डरकर राहुलजी के खिलाफ साजिश रची व उनकी सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लेकर देश के लोकतंत्र का गला घोंट दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी डरेगी नही, इस पार्टी के नेताओं ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उसके सामने यह अन्यायी, अहंकारी, अत्याचारी सरकार कुछ भी नही है। वर्तमान सरकार असंवैधानिक निर्णय ले रही है, अगले चुनाव में एसी सरकार का पतन निश्चित है। इस अवसर पर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याक्षी रहे श्यामलाल जोकचन्द्र, कयामपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी, पूर्व अध्यक्ष समरथ गुर्जर, संजय मण्डलोई, महेश पाटीदार, बालेश्वर पाटीदार, योगेश जोशी, तुलसीराम राठौर, राजेश भारती, बाबू मंसूरी, जेपी तेलकार, विजयसिंह सहित पत्रकारगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE