BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : फ्रीगंज में नए प्रशासनिक भवनों और सवारी.. <<     KHABAR : गोगाजी महाराज के जयकारों से गूंजा मनासा,.. <<     KHABAR : रिकी बहल स्टाइल ठगी का खुलासा, शातिर मनीष.. <<     BIG NEWS : क्रिकेटर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल.. <<     KHABAR : रत्तागढ़ खेड़ा की गौशाला पर अतिक्रमण का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े.. <<     KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 5:06 pm
KHABAR : जैन समाज के आराध्य महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा, नवकार मंत्र से गूंजा शहर, जीयो और जीने दो के लगे नारे, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जैन समाज के आराध्य भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सोमवार को शहर में सकल जैन समाज के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकली। इसकी शुरुआत पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित श्री महावीर चैत्यालय से हुई। भगवान महावीर को स्वर्ण और रजत रथ (चांदी का रथ) में विराजित कर धर्म ध्वजा हाथों में लेकर समाज के युवा, महिला और पुरुष जयकारे लगाते हुए निकले। इस दौरान मुख्य मार्गो पर भ्रमण कर लोगों को अहिंसा का संदेश दिया। जैसे, जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई। युवाओं में जोश बढ़ता गया। नवकार मंत्र है प्यारा, इसने सबको तारा, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर के जयकारों साथ ही श्रद्धालु भगवान महावीरजी का संदेश जीयो और जीने दो का नारा लगा रहे थे। बैंडबाजों पर बज रहे धार्मिक गीतों से माहौल धर्ममयी बना रहा। शोभायात्रा एमजी रोड़, बस स्टेण्ड, सोनी प्रतिमा, फव्वारा चौक होते हुए सनावद रोड़ होते हुए श्री पाश्र्वनाथ मंदिर टैगौर पार्क पहुंची। यहांं अभिषेक, पूजन किया गया। इसके बाद पुन: शोभायात्रा की शुरुआत हुई। और पोस्ट ऑफिस चौराहा महावीर चैत्यालय पर विराम दिया गया। समाज के विनोद जैन, कांतिलाल शाह, ललित जैन आदि ने बताया कि इस दौरान दिनभर धार्मिक आयोजन किए गए।  भगवान महावीर जयंती पर सकल जैन समाज व जैन प्रबुध्द मंच द्वारा एसडीओपी ऑफिस के सामने भंडारा महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE