BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : फ्रीगंज में नए प्रशासनिक भवनों और सवारी.. <<     KHABAR : गोगाजी महाराज के जयकारों से गूंजा मनासा,.. <<     KHABAR : रिकी बहल स्टाइल ठगी का खुलासा, शातिर मनीष.. <<     BIG NEWS : क्रिकेटर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल.. <<     KHABAR : रत्तागढ़ खेड़ा की गौशाला पर अतिक्रमण का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े.. <<     KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 7:18 pm
REPORT : सिंगोली कस्बे की राजीव नगर कॉलोनी में बनेगा पक्षी विहार स्तंभ, जैन संत कमल मुनि महाराज सा. की प्रेरणा से हुआ भूमि पूजन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। कस्बा निवासी जैन समुदाय ने राजीव नगर 120 कालोनी के बाहर मुख्य सड़क मार्ग किनारे पक्षी विहार स्तंभ बनाने का निर्णय लिया है। इस बाबत जैन संत कमल मुनिजी महाराज सा. से मिली प्रेरणा के बाद सोमवार को इसका भूमि पूजन किया गया।
सोमवार शाम इस आशय की जानकारी देते हुए जैन श्रावक संघ मंत्री पवन मेहता ने बताया कि बीते कुछ दिन पूर्व यहां पधारे राष्ट्रीय संत कमलेश मुनि म.सा. की सद्प्रेरणा से कस्बे में पक्षी विहार स्तंभ बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके निर्माण के लिए अब तक दो लाख रुपए से ज्यादा की राशि एकत्रित हो चुकी है।
पवन मेहता ने बताया कि म.सा.की प्रेरणा से ही सोमवार को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर पंडित राधेश्याम शर्मा के हाथों भूमि पूजन करवाकर स्तंभ की आधार शिला रखी गई।
दोपहर बाद संपन्न हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अशोक कुमार सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, पार्षद राजेश भंडारी, सुनील सोनी, पूर्व पार्षद प्रशांत मलिक, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद नागोरी तथा वरिष्ठ समाजसेवी नाथूलाल गांधी और चंद्रप्रकाश सोनी उपस्थित थे।
इस दौरान कालोनी वासियों  सहित जैन श्रावक संघ के महिला पुरुष भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE