BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 2:50 pm
KHABAR : कार्यकर्ता ही कांग्रेस संगठन की बुनियाद है, कांग्रेस के वचन पत्र में बंगला बगीचा समस्या को शामील किया जाएगा, हर बुथ स्तर पर कांग्रेस को करेंगे मजबुत- अनिल चौरसिया, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कांग्रेस का कार्यकर्ता ही कांग्रेस संगठन की बुनियाद है। चुनावी समर में प्रथम योद्धा बुथ पर कार्य करने वाला कांग्रेस का कार्यकर्ता होता है। यह उदगार नीमच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित सभी प्रकोष्ठो की प्रथम बेठक में व्यक्त किये । जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौरसिया ने नीमच जिले में कांग्रेस के 35 प्रकोष्ठो का गठन किया। आयोजित बैठक में सभी प्रकोश्ठो के अध्यक्ष उपस्थित थे। यह पहला अवसर था जब एक साथ 35 प्रकोष्ठो का पहली बार गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विभिन्न प्रकोष्ठो के गठन पर विषेश ध्यान दे रहे है। 

चौरसिया ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी तथा प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का वचन पत्र तैयार होगा जिसमें नीमच की महत्वपूर्ण समस्या बंगला बगीचा, सीसीआई फ्रैक्ट्री को चालु कराना, अंडर ओवर ब्रिज को बनाना शामिल किया जावेगा। सभी प्रकोष्ठ कांग्रेस की नी़व का पत्थर साबित होंगे। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जावेगा। भाजपा के शासन में राज्य का विकास रूक गया है। उन्होने कहा कि नीमच जिले में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे तथा नीमच जिले कि तीनों सीट जीतेंगे। भाजपा के शासन में किसान, युवा, विद्यार्थी, महिलाएं, श्रमिक, कर्मचारी तथा हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों से हताश है तथा अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रहा है। प्रदेश की जनता ने 2018 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। अब ऐसा ही 2023 में होगा। 15 माह के शासनकाल में कमलनाथ सरकार ने उल्लेखनिय कार्य किये थे। आगे कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में प्रत्येक बुध स्तर पर व्यापक तैयारी कि जावेगी तथा प्रत्येक बुथ स्तर पर विकलांग मतदाताओं को चिन्हित किया जावेगा।

आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल ने बुथ स्तर कि विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि विकलांग मतदाताओं को बुथ स्तर तक ले जाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता यह कार्य करेगा। बैठक में पुर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि नीमच जिले में 35 प्रकोष्ठ का गठन होना यह एक सबसे बड़ी उपलब्धि है इससे कांग्रेस संगठन की ताकत बड़ेगी। उन्होने कहा कि इन प्रकोष्ठो में नये लोगों को जोड़ा जाये। तीनों विधानसभा क्षेत्र में इन प्रकोष्ठो की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र का अमल नहीं किया जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने 15 माह के शासनकाल में वचन पत्र को पूरा किया। प्रकोष्ठो का गठन करना कांग्रेस की मजबुती का संकेत है। नीमच जिले की विभिन्न समस्याओं को कांग्रेस के वचन पत्र में शामील किया जावेंगा। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिश्ठ नेता राजकुमार अहिर ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा 500 रूपये में गेस सिलेण्डर दिया जावेगा। लाडली बहना योजना के अन्तर्गत प्रत्येक महिला को 1500 रूपये प्रतिमाह दिया जावेंगा। 27 प्रतिषत ओबीसी को आरक्षण दिया जावेगा साथ ही सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण भी मिलेगा। 

कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधू बंसल, जीरन ब्लाक अध्यक्ष विनोद दक, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, शहर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, सेवा दल अध्यक्ष बबली तंवर, प्रतिपक्ष नेता योगेश प्रजापत, कृपाल सिंह मंडलोई तथा विमल शर्मा ने संम्बोधित किया तथा कहा कि क्षेत्र में जनाधार बढाने के लिए योजनाबध्द तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्य करेंगे। सेवा दल के माध्यम से शिविर लगाये जायेंगे।

प्रकोष्ठों के अध्यक्ष ने भी किया सम्बोधित- 
आयोजित बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठो के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। जिसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगत वर्मा ने 27 प्रतिषत ओबीसी आरक्षण की बात रखी। इसी प्रकार अल्पसंख्यक प्रकोश्ठ के अध्यक्ष हिदायउल्ला, विधि प्रकोश्ठ के अध्यक्ष यशवंत चतुर्वेदि, चिकित्सा प्रकोश्ठ के अध्यक्ष डॉ मनोहर गुजरिया, डॉ राकेश वर्मा, नवीन गट्टानी, रामगोपाल राठौर, डॉ दिनेश दुबे, आजाद मंसूरी, दीपेश शर्मा, मोहनलाल धाकड़, उर्मी रावत, साबिर मसूदी ने भी संम्बोधित किया।

ये रहे उपस्थित- 
डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा, अजा जिला अध्यक्ष महेश विरवाल, राकेष अहिर, आबिद हुसैन ठेकेदार, नितिन हसिजा, कमल गोयल, महेय यादव, हाजी बाबू सलिम, गजेन्द्र यादव, जगदीश पुनर, राजाराम रावत, गौरव गोयल, हनी माहेश्वरी, जिनेन्द्र नागोरी, मनीश कदम, राजेन्द्र नामदेव, वेदांत लोडा, धर्मेन्द्र परिहार, महेष रोडवाल, मनोहर अम्ब, जावेद हुसेन, ओमप्रकाश नागदा, श्रीराम शिव हरे, भूपेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी प्रकोश्ठ के अध्यक्ष कमल मित्तल तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगत वर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE