BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 11:49 am
KHABAR : भव्य रैली के साथ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष यादव ने किया पदभार ग्रहण, रेली का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने किया स्वागत, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव ने गुरुवार को रैली के रूप में देवास विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में राजेश यादव ने देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वही मंत्री परमार सहित देवास विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने यादव को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्य शासन द्वारा यादव को राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष यादव के पदभार ग्रहण कार्यक्रम पर रैली के साथ समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। भव्य रुप में सोमेश्वर महादेव मंदिर नाहर दरवाजा से रैली प्रारंभ हुई। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए देवास विकास प्राधिकरण कार्यालय सयाजी द्वार पहुंची। जहां पर पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। रेली का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास गायत्री राजे पवार, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़सिंह कन्नौजे,बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, सभापति नगर निगम रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, सीईओ प्राधिकरण नगर निगम मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर संगठन और सरकार ने जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुझे मेरे बड़े भाई भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल व सुमेरसिंह ठाकुर ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया है। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा व इंदरसिंह परमार ने समय-समय पर मार्गदर्शन दिया है, इसी का परिणाम है कि आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। यादव ने देवास विधायक गायत्रीराजे पवार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि प्राधिकरण अध्यक्ष की नियुक्ति में विधायकवार का भी मुझे आशीर्वाद मिला है। इस दौरान वे भावुक हो गए और उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE