छतरपुर। जिले के बिजावर अनुभाग के थाना किशनगढ़ अन्तर्गत शाम 5 बजे के बीच बदले मौसम के कारण बारिश होती रही और इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है जिसमें ग्राम चपनेर के दो आदिवासी चरवाहे जो जंगल में बकरियां चरा रहे थे बारिश के कारण एक पेड़ के नीचे छिप गए और आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे एक आदिवासी महिला लच्छी बाई तथा धनप्रसाद आदिवासी घायल हो गए और गांव लोगों द्वारा डायल 100 को सूचना दी गई। इसी की मदद से इन दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगढ़ पहुंचाया गया जहां इनका इलाज किया जा रहा है और खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं।
हम आपको बता दें कि इस आकाशीय बिजली की घटना में इन चरवाहों की 9 बकरियों आकाशीय बिजली चपेट में आ गई जिससे इन बकरियों की मौत हो गई है।