नीमच। जिले की नीमच तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांगरोल में विवाद की स्थिति निर्मित हुई। इस विवाद के बाद पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दूसरे पक्ष के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी तुफान पिता मांगीलाल बंजारा निवासी मांगरोल तहसील नीमच जिला नीमच ने ज्ञापन में बताया कि दिनांक 23.04.2023 को रात्रि में मेरे भाणेज विकास की बिंदौली निकल रही थी। बिंदौली में कई लोग नाच रहे थे, उनके साथ मेरा छोटा भाणेज अजय पिता सरदार बंजारा आयु 9 वर्ष भी नाच रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में राजू की पत्नी मनभरी बाई रस्सी लेकर पहुंची और अजय के गले में रस्सी डालकर उसको खिंचकर अपने घर ले गई। इसकी जानकारी जैसे ही मुझे लगी तो मैं वहां पहुंचा। मैंने देखा कि मनभरीबाई ने अजय को रस्सी की मदद से लटका रखा है। जब मैंने विरोध किया और बालक को छुड़ाने की कोशिश की तो मनभरी बाई व उसके पति ने मेरे साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। इसी मारपीट की घटना की शिकायत लेकर यहां पहुंचे हैं। एसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।