BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 2:14 pm
KHABAR : स्व नानूराम आंजना की पुण्य स्मृति में परिजनों ने आंजना समाज के छात्रावास निर्माण में की 2 लाख 51 हजार रुपए की राशि भेंट, केबीनेट मंत्री आंजना ने किया अभिनंदन, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। मालवा मेवाड आंजना का 14 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया 23 अप्रैल को प्रतापगढ़ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छोटी सादड़ी पंचायत समिति का गांव खेड़ा (केसूंदा) निवासी भगवतीलाल व बसंतीलाल आंजना ने अपने स्वर्गवासी पिता नानूराम आंजना की पुण्य स्मृति में छात्रावास निर्माण हेतु प्रतापगढ़ में मालवा मेवाड आंजना समाज सेवा संस्थान को 2 लाख 51 हजार रुपए की राशि दानस्वरूप भेंट की।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि उदयलाल आंजना ने दानदाता भगवतीलाल व बसंती लाल आंजना का समाज का प्रतिक चिन्ह अंकित दुपट्टा गले में डालकर व पुष्प माला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया और उनके परिवार वालों को इस पुनीत कार्य के धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप जैसे समाजसेवी दानदाताओं की बदलते परिवेश में अत्यधिक आवश्यकता है। संगठित समाज ही प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सकता है। मैं छात्रावास निर्माण में दी जाने वाली सहयोग राशि के लिए समाज के उन सभी दानदाताओं का हृदय से स्वागत करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ हरिभाई चौधरी पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक अखिल भारतीय आंजना समाज महासभा ने की। 
इस अवसर पर मालवा मेवाड आंजना समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं पंचायत समिति छोटी सादड़ी के पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना समिति के पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE