BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 7:26 pm
NEWS : धूमधाम से मनाई जाएगी चित्तौड़ी आठम, कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बैठक सम्पन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 28 अप्रेल को चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस चित्तौड़ी आठम धूमधाम से मनाई जाएगी व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। 

महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा ने बताया कि 28 अप्रेल को प्रातः 7 बजे विशाल ध्वजा लेकर कार्यकर्ता कालिका माता पहुँचेंगे जहाँ विधिविधान के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। चित्तौड़ की सुख, शांति, समृद्धि के लिए यज्ञ, हवन किया जाएगा। शाम को सुभाष चैक पर विशाल रंगोली बनाकर जय चित्तौड़, जय मेवाड़ लिखकर दीपदान किया जाएगा। कालिका माता व महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये जाएंगे। भव्य आतिशबाजी के साथ प्रसाद मिठाई बांट कर सभी का मुँह मीठा कराया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

समिति के सचिव कुलदीप पारीक ने बताया कि 1958 तक चित्तौड़गढ़ में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाता था, 1958 में कोई घटना घटित होने के बाद यह कार्यक्रम बंद हो गया। वर्ष 2008 में संस्थापक अध्यक्ष मुकेश नाहटा द्वारा कुछ मित्रों के साथ चित्तौड़ी आठम की पुनः शुरूआत की गई। इस बार 16वाँ वर्ष है। लगातार समिति कार्यक्रम करती आ रही है। भव्यता के साथ चित्तौड़गढ़ के सभी जनों को साथ लेकर चाहे वह धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठन हो, एक मंच पर लेकर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन होता है। 

बैठक में सुशील शर्मा, धर्मेन्द्र मूंदड़ा, राजू कुमावत, मुकेश ईनाणी, सोमेश्वर सोनी, सुनिल ढीलीवाल, अर्जुन मूंदड़ा, सुधीर भटनागर, बाबू डांगी, अशोक सेन, नारायण सोनी, नारायण बल्दवा, अमन गौड़, संदीप तरावत, मोनू सोनी, मोहित गौड़ कन्नू, देवराज साहू, अर्जुन जोशी, बाल किशन भोई, मुदित मेनारिया, शुभम गोखरू, मनोज शर्मा, विजय वैष्णव, मुकेश सेन, राहूल दीक्षित, मोहित तिवारी, दीपक गौड़, पंकज कसेरा, सिद्धार्थ पटवा, विपूल सिंह राणावत, भेरू सिंह, शुभम सोनी, कृष्णा सोनी, शैलेश पारीक, राहूल सोनी, युगत सोनी, शुभम सेन, मोनू गुर्जर, पंकज लोठ, प्रकाश जोशी, रौनक, शुभम, ललित, बंटी, रोहित धोबी, मदन कीर, नरेश शर्मा, मोहित बादल, संजय सेन, शुभम पारीक, अंकुश पटवा, ललित मोदी, अजय सोनी, विजय सोनी, चांद, युगल, मयंक टाक, विशाल वैष्णव, नाथु मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE