नीमच। अभा पोरवाल युवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज रतन कॉफी पर सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 11 मई को युवा संगठन का स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए युवा संगठन जल मंदिर इंदिरा नगर में लगाया जाएगा। प्रत्येक रविवार को सदस्यों की बैठक का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर संरक्षक मुकेश पोरवाल, शांतीलाल गुप्ता एवं आईसी नरेंद्र पोरवाल देवेंद्र रतनावत अध्यक्ष सुनील डबकरा उपाध्यक्ष विशाल पोरवाल कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता सचिव संदीप पोरवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे