BREAKING NEWS
KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक और एएफआरआई मिलकर.. <<     NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने.. <<     KHABAR : गरीबो को राशन मांगने पर दे रहे थे पर्ची, 6.. <<     KHABAR : कसरावद में सांसद गजेंद्र पटेल का.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा, 48 घंटे में.. <<     BIG NEWS : 10 बीघा जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, बैरागी ने.. <<     HEADLINES: मध्य प्रदेश में आज के 10 बड़े धमाके: ₹1750 से.. <<     KHABAR : जहरीली शराब मामले में कांग्रेस का आबकारी.. <<     KHABAR : ग्वालियर में नर्सिंग का जंतर-मंतर, 3 साल का.. <<     NEWS : हाईकोर्ट के आदेश पर आमथला पंचायत प्रशासक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 11:22 am
BIG NEWS : इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों ने किया जिले का नाम रोशन, समाजसेवी चौपड़ा ने किया सम्मानित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। इंदौर में आयोजित पांचवी राज्यस्तरीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में नीमच के 12 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। पदक जीतने पर वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा द्वारा मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। 

गोल्ड पदक जीतने वालों में यशवी शर्मा, प्रसून तिवारी, रिचा राठौर, जागवी परदेसी, अक्षिता श्रीवास्तव, वैष्णवी शर्मा के नाम शामिल है। वही रोशनी मौर्य, किरण प्रजापत, क्रिश डांगल, सादिया चौहान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। हर्षिता गहलोत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। खिलाड़ियों को पदक हेतु तैयार करने में कोच आशीष चौहान, मोहन धाकरे और शैलेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। 

गौरतलब है कि नीमच में फाइट ऑफ नाइट मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी में बच्चों और युवाओं को जूडो, कराटे, मिक्स मार्शल आर्ट, योगा, एरोबिक्स, कुश्ती, जुंबा का प्रशिक्षण यहां अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन 80 युवा और बच्चे शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नीमच के चंद्रभंवर स्थित फाइट ऑफ नाइट मिक्स मार्शल आर्ट पर पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान के वक्त समाजसेवी संतोष चोपड़ा, गजेंद्र शर्मा कोकू, अशोक बागड़ी, संजय पंवार और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE