BREAKING NEWS
KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक और एएफआरआई मिलकर.. <<     NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने.. <<     KHABAR : गरीबो को राशन मांगने पर दे रहे थे पर्ची, 6.. <<     KHABAR : कसरावद में सांसद गजेंद्र पटेल का.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा, 48 घंटे में.. <<     BIG NEWS : 10 बीघा जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, बैरागी ने.. <<     HEADLINES: मध्य प्रदेश में आज के 10 बड़े धमाके: ₹1750 से.. <<     KHABAR : जहरीली शराब मामले में कांग्रेस का आबकारी.. <<     KHABAR : ग्वालियर में नर्सिंग का जंतर-मंतर, 3 साल का.. <<     NEWS : हाईकोर्ट के आदेश पर आमथला पंचायत प्रशासक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 12:08 pm
KHABAR : मासूम फैजान को न्याय दिलाने के लिए सभी समाज के लोग उतरे सड़कों पर, मोमबत्ती जलाकर दी मासूम को श्रद्धांजलि, पढ़े प्रवीण पराशर की खबर 

Share On:-

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तरफ शहर के बीचो-बीच स्थित गाटर घाट नदी के किनारे दिनदहाड़े एक बच्चे का शव बरामद होता है। सूचना लगते ही पता चलता है की 10 घंटे पहले जिस मासूम बच्चे को शहर में ढूंढा जा रहा था वह फैजान खान का शव निकला। सूचना लगते ही भारी तादाद पर मौके पर शहर की जनता एकत्रित हो गई और शव को देखकर सभी आगबबूला होते हुए नजर आए।

इस घटना ने शहर के सभी लोगों को झकझोर दिया है कि आखिर कोई व्यक्ति से इस मासूम बच्चे से क्या दुश्मनी होगी, जिसे मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल लेकर भेजे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी रहस्यमय जानकारी पुलिस को नहीं लगी, इसके पीछे किसका हाथ होगा। अभी यह रहस्य बना हुआ है। 

5 दिन पहले हुई इस घटना को लेकर लोगों में इतना गुस्सा है कि प्रशासन को भी कोसते नजर आ रहे हैं तो वही बच्चे को न्याय मिले इसको लेकर भी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। कटनी के हृदय स्थल सुभाष चौक पर मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग एकजुट होकर मासूम फैजान को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांसुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि तो दी गई लेकिन यह भी कह दिया कि आखिर इस बच्चे का क्या कसूर था जो इसे मौत के घाट उतार दिया गया घटना के बाद परिवार वालों के सदस्यों को कई-कई घंटों तक पुलिस थाने में बैठाकर रख रही है लेकिन जो इस घटना का असली किरदार है वह पुलिस की पकड़ से अभी काफी दूर नजर आ रहा है। जिससे लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE