देवास। नागु खेड़ी स्थित वेयर हाउस के सामने किसानों ने गेहूं नहीं तोले जाने को लेकर चक्का जाम कर दिया।
किसानों का कहना था कि पिछले 2 दिनों से किसान यहां गेहूं लेकर आ रहे हैं लेकिन यहां पर हम्मालो द्वारा पैसे लिए जा रहे जिससे किसान परेशान हो रहे वही गोडाउन छोटा होने से किसानों को यहां पर गेहूं लेकर रखने में भी समस्या आ रही है आज जब यहां पर गेहूं नहीं तोला गया तो किसान नाराज हो गए और रोड पर आकर ट्रैक्टर लगा दिया और करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक किसान यहां रोड पर बैठ गए जिसके चलते यह वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जहां मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा पहुंचे और किसानों को समझाए दी और जाम खुलवाकर गेहूं तुलाई का कार्य चालू करवाया गया।