नीमच। आज नीमच में फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर लखदातार परिवार द्वारा बाबा श्याम की भजन कीर्तन संध्या का आयोजन रखा गया है। भजन संध्या में कोलकाता के प्रसिद्ध गायक कलाकार सौरव शर्मा और दिल्ली की भजन गायिका रितु पांचाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या में बाबा का भव्य दरबार सजेगा, इत्र और पुष्प की वर्षा की जाएगी। छप्पन भोग लगेगा।
इसी तारतम्य में आज लखदातार परिवार के युवा बावड़ी वाले बालाजी जी मंदिर से ध्वज लेकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल फोर जीरो भारत माता पर पहुंचे। भजन संध्या उदयपुर धाम के कल्ला जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित की जा रही है। जो कि आज शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगी।
इस अवसर पर हिमांशु खटीक, अमन राठौर, नितिन दमामी, लोकेश लालवानी, श्याम शर्मा, मोहित अहीर और प्रियांश जोशी और लखदातार परिवार के सदस्यों ने अधिक से अधिक भक्तों को उपस्थित होने की अपील की है।