चीताखेडा। जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा ग्राम चीताखेडा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक दिनांक 11 मई 23 गुरूवार शाम 6 बजे गांधी चबुतरा पुरानी पंचायत भवन के सामने रखी गई है।
जीरन ब्लॉक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता लियाकत शेख़ ने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीरन ब्लाक कांग्रेस के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता बैठक में शिरकत करेंगे। लियाकत शेख़ ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।